जिले में साइबर अपराध थ्ामने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर अपराध में सक्रिय गिरोह ने शनिवार को थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव निवासी एक युवक को शिकार बना लिया।
शनिवार को युवक के मोबाइल पर फोन करके गिरोह के सदस्य ने बैंक प्रबंधक बनकर एटीएम बंद होने का झांसा देकर कोड और आधार नंबर पूछा ।
भुक्तभोगी युवक के अनुसार शाम को मोबाइल पर 21900 रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। इस मामले में भुक्तभोगी
युवक कौशलेश ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि जिले में आए दिन इस तरह की घटना सामने आ रही है। सक्रिय गि रोंहो पर साइबर सेल शिकंजा नहीं कस पाता है। वहीं पढ़े-लिखे और अपने को समझदार मानने वाले भी झांसे में आ जाते हैं। इससे साइबर अपराधियों की चांदी रहती है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।