फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आश्रम पद्धति विद्यालय बनकर तैयार, पद सृजन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली के चकगुमानी में करीब 16 करोड़ की लागत से बने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नए शिक्षा सत्र से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। हैंडओवर होने के बाद विभाग अब पद सृजन संग अन्य सुविधाओं को पूर्ण कराने में जुट गया है। इसमें 400 से अधिक बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

चुकगुमानी गांव में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए सप सरकार में वर्ष 2012-13 में आश्रम पद्धति विद्यालय की आधारशिला रखी गई थी। शासन की ओर से इसके लिए 13.50 करोड़ की स्वीकृति मिली थी, हालांकि प्रोजेक्ट फाइनल होने पर विलंब हो गया तो रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा गया। जिसको 16 करोड़ से अधिक धन खर्च कर 2023 में पूर्ण किया गया।
वित्तीय गड़बड़ी एवं ठेकेदारों की लापरवाही के कारण 2015-16 तक पूर्ण होने वाली परियोजना करीब सात साल विलंब से पूरी हो सकी। बिजली कनेक्शन संग अन्य छोटे कार्य पूर्ण होने पर तीन माह पूर्व विद्यालय को विभाग ने हैंडओवर कर लिया। जिससे 2024-25 शिक्षा सत्र में कक्षा संचालन की उम्मीद भी बढ़ गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्य राय लक्ष्मी ने बताया कि भवन हैंडओवर हो चुका है। पद सृजन के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। मार्च-अप्रैल से प्रवेश के लिए आवेदन लिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर से लिखापढ़ी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 400 छात्र-छात्राओं को पाचवीं कक्षा से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सुविधा
ज्ञानपुर। चकगुमानी में तैयार जिले का यह दूसरा आश्रम पद्धति विद्यालय है। इसके पूर्व साल 2016 में बना भदोही के रयां आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षाएं चल रही है। यहां 400 से अधिक बच्चों को आवासीय शिक्षा दी जा रही है। दूसरे विद्यालय के चालू होने से बच्चों को कक्षा छह से आठ तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें