फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कलक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कर्मी। संवाद - फोटो : मृतक उदयराज
विज्ञापन
आशा और आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अपनी मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। सीएम को संबोधित 13 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष सुमन बरनवाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने आशा व आशा संगिनियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए आशा को 18 हजार व आशा संगिनी को 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान करने, सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ईपीएफ व ईएसआई सुविधा का लाभ देने की मांग किया। आशा संगिनी को सुपरवाइजर का दर्जा देने, मोबाइल अथवा टेबलेट उपलब्ध कराने, नि:शुल्क बीमा किये जाने, उम्र का बंधन हटाते हुए आशा संगिनी को एएनएम व आशा को संगिनी के पद पर प्रोन्नति देने, मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने, यात्रा भत्ता दिए जाने व मातृत्व अवकाश आदि की सुविधा दिए जाने की मांग रखी। कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वृहद स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर साजिदा बेगम, मीनू गुप्ता, किस्मत, जयंती पाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें