औराई थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित संजीव कुमार पटेल को रेलवे स्टेशन माधोसिंह से गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि संजीव के खिलाफ गत दिनों पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।