मूसलाधार बारिश की चपेट में आकर बुधवार को चौरी-महाराजगंज मार्ग पर गूलर, मोढ़-बगही मार्ग पर महुआ के पेड़ों के गिर जाने से लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बारिश बंद होने के बाद आस-पास के लोगों ने कड़ी मेहनत कर आवागमन को बहाल कराया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मार्ग के किनारे लगे पेड़ों की कटाई-छटाई वनविभाग की ओर से न होने के कारण टहनियां मार्ग की ओर बढ़ जाती है। एक ओर भार अधिक होने पर ही तेज बारिश और हवा के चलने पर आए दिन पेड़ गिरते रहते हैं। दोनों मार्ग अवरुद्ध होने पर वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर के साथ ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, सरोई, मोढ़, चौरी, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, जंगीगंज, गोपीगंज, कोइरौना, सीतामढ़ी आने-जाने के लिए बाइक और चार पहिया वाहन सवारों की लाइन लगी रही। पेड़ों की कटाई कर हटाते ही वाहन चालक आगे बढ़े।