फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 10 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज थानाक्षेत्र के बैदा बाजार में होली के दिन मारपीट का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैदा बाजार के दर्जन भर से अधिक लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि तिवारीपुर के दर्जन भर से अधिक लोग होली के दिन से उनके परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं।

आए दिन घर आकर धमकी देने के साथ महिलाओं से अभद्रता करते हैं। कहा कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो अगले दिन घर पर आकर आरोपीगण पत्थरबाजी की। घर के सामने खड़ी बाइक और साइकिल को तोड़ दिए। इससे उनके परिवार वालों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

जिलाधिकारी से मांग किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पप्पू जायसवाल, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजीव, मनोज, दयाशंकर, जय प्रकाश, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें