फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो करोड़ से नाली, इंटरलाॅकिंग और प्रकाश के होंगे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों करीब दो करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत जिन वार्डों में जलभराव और प्रकाश के इंतजाम नहीं हैं। वहां काम कराए जाने हैं। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। प्रथम चरण में 50 फीसदी धनराशि भी जारी हो चुकी है। नगर पंचायत की ओर से जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। घोसिया नगर पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं। नगर की आबादी करीब 40 हजार के आसपास है। नगर के तमाम वार्डों में अब भी जलभराव की समस्या है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त इंटरलाकिंग के कारण अक्सर लोगों को परेशानी होती रहती है। वहीं कई वार्डों में अब भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में अक्सर इसको लेकर सभासदों की ओर से मुद्दा भी उठाया जाता रहा है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। खासकर नगर के वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 13 में अधिकतर समस्या है। नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई। वहीं प्रथम चरण में करीब 50 फीसदी धनराशि भी जारी कर दी गई है। नगर पंचायत की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। निविदा प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें