फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरिफ सिद्दकी बने सपा के प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्ममेदारी मिलने के बाद आरिफ सिद्दीकी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। शुक्रवार को उनके पचभैय्या स्थित आवास पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने जुझारू नेता को संगठन मे प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी देकर बड़ा कदम उठाया है। यह लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण फैसला है। मौके पर जटाशंकर मौर्य, रेनू बाबू इदरीसी, डॉ. बीएन यादव, नजरुद्दीन, अहमद सिद्दीकी, रमेश मौर्या, अयोध्या मौर्या, प्रमोद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें