फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार निरीक्षक और आठ उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन चार निरीक्षकों और आठ उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। महकमें की ओर से एक महीने के अंदर तीसरी बार कई थाना प्रभारियों को ईधर से उधर भेजा गया है, जिसको लेकर तमाम सवाल भी उठने लगे हैं। भदोही के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को विवेचना सेल, अमर जीत चौहान को पुलिस लाइन से भदोही, राजेश सरोज को प्रभारी जन सुनवाई से साइबर सेल, अतुल कुमार राय को साइबर सेल से विवेचना सेल, हरिवंश प्रताप को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रजपुरा, राम लक्षन को थाना कोइरौना से चौकी प्रभारी खमरिया, शीतलू राम को प्रभारी चौकी खमरिया से थाना औराई, वीरेंद्र यादव को थाना भदोही से कस्बा चौकी भदोही, श्री निवास राय को प्रभारी चौकी कस्बा से थाना भदोही, रामसेवक को पुलिस लाइन से सुरियावां, पुरूषोत्तम पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी नारकोटिक सेल और श्याम नारायण यादव को सुरियावां से पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें