फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में मनमानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। औराई विकास खंड क्षेत्र के पूरेशंभू गांव में कागजों पर हो रहे विकास कार्य और जॉबकार्ड धारकों के साथ बरती जा रही उपेक्षा के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर जांच की मांग की गई। आरोप लगाया कि प्रधान की सह पर सेक्रेटरी, रोजगार सेवक आपसी तालमेल बैठा कर आवास, शौचालय, सोख्ता, चकमार्ग, स्ट्रीट लाइट, इंटरलाकिंग, रिबोर, नाला-नाली निर्माण, पेंशन, राशनकार्ड जैसे कार्यों में मनमानी कर पात्रों को दौड़ाया जा रहा है और लाखों रुपये का बंदरबांट कर विकास कार्यों की खानापूर्ति कर ली गई।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के दौर में सरकार गरीब, मजदूर, प्रवासी परिवारों को वृहद पैमाने पर चिह्नित कर रोजगार देने की बात कहीं जा रही है तो जिम्मेदार मजदूरों की उपेक्षा कर मनरेगा के कार्य जेसीबी मशीनों से करा रहे हैं और मजदूर काम के लिए परेशान हैं। एक सप्ताह पूर्व ही शपथपत्र देकर जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई लेकिन ब्लॉक प्रशासन को मिली जांच की जिम्मेदारी को पूरा करने में अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। शीघ्र ही गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कर मजदूरों को रोजगार दिलाने की पहल नहीं हो सकी तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संतोष बिंद, राजीव बिंद, राजेश कुमार, सुरजन, मनीष, शिवमूरत, शिवम बिंद, योगेंद्र बिंद, धर्मा प्रसाद बिंद, चिरौंजी देवी, विमला देवी, पार्वती देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें