फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 27 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं छह से 27 जून की रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी अपने एक अनुत्तीर्ण विषय में जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के ऐसे परीक्षार्थी, जो किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन

कृषि वर्ग के छात्र निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र तथा व्यावसायिक वर्ग के छात्र अपने ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 308 रुपये निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति तथा शुल्क जमा करने के चालान की मूल प्रति डाउनलोड कर 27 जून के बाद तीन दिनों के भीतर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें