राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सात जून से प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय व अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक अध्यापिका आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक जुलाई से 20 जुलाई के बीच जिला स्तरीय चयन समिति प्राप्त आवेदनों को अभिलेखीय आधार पर परीक्षण, सत्यापन व मूल्यांकन कर श्रेष्ठ तीन शिक्षकों के नाम को अग्रसारित करेगी। इसके बाद राज्य स्तरीय चयन समिति उनका मूल्यांकन कर चयन के लिए संस्तुति करेगी। संवाद