ज्ञानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र भेजकर वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं के आवेदन अपलोड करने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए परिषद की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड किया जा रहा है। प्रवेश और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्य 10 अगस्त तक कोषागार में शुल्क ज मा करेंगे। 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक हर हाल में आवेदन जमा किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली की एक प्रति 30 सितंबर तक क्षेत्रीय कार्यालय में भेजी जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि तय तिथि पर आवेदन जमा कराएं।