फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हजयात्रा से लौटे जिले के 58 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीभदोही। पवित्र हज यात्रा से जिले के हजयात्रियों की वापसी का दौर रविवार से शुरू हो गया। 286 हजयात्री सुबह 7:26 बजे सऊदी एयरलाइन से एयरपोर्ट पर उतरे। इनमे 58 लोग अकेले भदोही जिले के थे। वहां पहले से उनके परिजन उनकी आगवानी करने के लिए तैयार थे। सभी का गर्मजोशी से फूल माला के साथ इस्तकबाल किया गया।
विज्ञापन

हाज यात्रियों को अपने बीच पाकर परिजन भावुक हो गए और दौड़कर उनके गले लगा लिया। इस बीच अपनों को देख कर हाजियों की भी खुशी के आंसू छलक पड़े। इसके बाद वहां से वतन की यादों को ताजा करते हुए भदोही के लिए रवाना हो गए।
लौटने वाले भदोही के हजयात्रियों में फिरोज अख्तर अंसारी (एडवोकेट), अहसान अहमद , नफीस डायर, असलम अंसारी, शाहआलम (शाही), जाहिद अंसारी, नदीम अंसारी, वसीम शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें