फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और बुजुर्गों को लगा करोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने दर्जनों स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में कैंप लगाकर 1670 9 बुजुर्गों और युवाओं का टीकाकरण हुआ। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण कारगर सिद्ध हो रहा है। इससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आयी है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। टीकाकरण के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें जिससे कोरोना संक्रमण से जिले को मुक्त किया जा सके। इस क्रम में ग्राम सभा कोईलरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रेशबहादुर बिंद के नेतृत्व में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। इस दौरान औराई स्वास्थ्य टीम ने 125 लोगों को वैक्सीन लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि कोईलरा में प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें