फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार विधायक पर कौलापुर की ग्राम प्रधान के लेटर पैड के दुरुपयोग का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार बार से लगातार विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धनापुर निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के साथ संपत्ति विवाद में चित्रकूट जेल में बंद विधायक पर शनिवार को कौलापुर की ग्राम प्रधान उषा मिश्रा ने अपने लेटर पैड के दुरुपयोग करने का केस गोपीगंज थाने में दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में फंसे विधायक के इस प्रकरण की विवेचना भदोही से हटाकर अन्यत्र कराने की गुहार ग्राम प्रधान के लेटर पैड पर लगाई गई थी। राज्य मानवाधिकार आयोग से जब इस आशय का पत्र पुलिस के पास आया तो पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया। इस पर ग्राम प्रधान ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने जांच स्थानांतरित करने के लिए कोई मांग नहीं की। साथ ही अपने लेटर पैड के दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच की। शनिवार को दोपहर बाद गोपीगंज थाने में विधायक के खिलाफ लेटर पैड के दुरुपयोग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट फाइनल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें