फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

Fri, 05 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर, चार सौ मीटर और 15 सौ मीटर दौड़, शॉट पुट, लंबी कूद, डिस्कट थ्रो प्रतिस्पर्धा कराई गई।
विज्ञापन


आठ सौ मीटर दौड़ में ऋतुराज प्रथम, जय प्रकाश द्वितीय, छात्राओं में ममता मौर्य प्रथम, मालती पाल द्वितीय, शाट पुट में राहुल कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय, छात्राओं में दीपा पटेल प्रथम और अर्चना पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


 लंबी कूद में अंबुज प्रथम, रणविजय द्वितीय, छात्रा में बबिता प्रथम, ममता द्वितीय, डिस्कस थ्रो में अजय प्रथम, संदीप द्वितीय, छात्रा में डिंपल शर्मा प्रथम, अर्चना द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में रणविजय प्रथम, आशीष द्वितीय, 15 सौ मीटर दौड़ छात्राओं में ममता मौर्य प्रथम, मालती पाल द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


इसके पूर्व खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने की। शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया, ध्वजारोहण किया और शुभारंभ का मशाल जलाया। उन्होंने एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स की सलामी भी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल में जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है, उसमें भाग लेना भी महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने अनुशासन को जीवन का अहम अंग बताया। निर्णायक और खेलकूद संचालन के रूप में सूर्यकांत मौर्य, समरजीत यादव और मनोज कुमार रहे।

अध्यक्षता केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. एचपी सिंह ने की। इस मौके पर कीड़ा प्रभारी डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ.भारतेंदु द्विवेदी, डॉ. सगीर हसन खां, डॉ. सविता भरद्वाज, डॉ. पीएन डोंगरे, छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला, महामंत्री प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें