जिले में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाएगी। कोविड के कारण 50 फीसदी स्कूलों में ही यह परीक्षा हो सकी है। जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी है वहां अब प्री बोर्ड के बाद परक्षा कराई जाएगी। विभागीय स्तर से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
कोरोना वायरस के कारण 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी। जिसके कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रमोट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2022 में ऐसी दिक्कत न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वार्षिक परीक्षा को ही ओएमआर सीट पर कराने का निर्देश दिया था। बोर्ड ने प्रत्येक स्कूल को ओएमआर शीट की सैंपल कॉपी भेजवा दी है। कुछ स्कूलों में परीक्षा करा दी गई, लेकिन 50 फीसदी माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में अब तक परीक्षा नहीं हो सकी है। वर्तमान में प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। जिसके चलते अभी इसकी शुरूआत नहीं हो सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि 25 फरवरी के बाद जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां कराई जाएगी।