सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर तोड़फोड़ से नाराज सपा अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिलीप पासी ने कहा कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में आगरा स्थित सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के मकान में तोड़फोड़ की। उनके परिवार के लोगों को जान से मारने का प्रयास किया।
कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हर रोज हो रहे हमले रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने शासन से सपा सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर सपा प्रदेश भर में आंदोलन करेंगी। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, रामकिशोर बिंद, सुधीर गौतम, कल्लन यादव, संतोष यादव, काशीनाथ पाल मौजूद रहे।