फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मां की डांट से नाराज किशोरी ने फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
मृतका हैदरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के वार्ड नंबर 19 चूड़िहारी मोहाल में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता ख्वाजा मैनुद्दीन के अनुसार किसी बात को लेकर मां ने डांट लगा दी। जिससे नाराज किशोरी फंदे पर झूल गई। परिजन पुलिस के आने के पहले ही शव को घर लेकर चले गए। बाद में घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

चुड़िहारी मोहाल निवासी ख्वाजा मैनुद्दीन की 15 वर्षीय बेटी हैदरी पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। वह घर में ही रहकर मां के साथ उनके कामों में हाथ बंटाती थी। पिता ख्वाजा मैनुद्दीन के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट लगा दी। डांट से नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते। वह फंदे पर झूल गई। बेटी को फंदे से झूलता देख परेशान परिजन उसे फंदे से उतारकर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर घर चले आए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को दिए पत्र में मां की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाने की बात बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें