चकचंदा गांव में प्रधान पद प्रत्याशी नाजनीन बेगम ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा के करीब 100 लोगों का नाम बीएलओ की मनमानी से मतदाता सूची से काट दिया गया है।
नाम जोड़ने के लिए एसडीएम कार्यालय से लेकर विकास भवन कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन 19 लोगों को छोड़कर अन्य का नाम नहीं जोड़ा गया।
कहा कि उनके परिवार के करीब 10 लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं दर्ज हो सका। अजीम, दशरथ, उदयराज, साहिस्ता, नूरजहां, राखी, राजेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बदलीपुर निवासी रामजी पुष्कर के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक लोगों ने प्रदर्शन कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मंाग की।
आरोप है कि खरगपुर के 50 से अधिक मतदाताओं का नाम बदलीपुर में अंकित हो गया है। सूची से नाम विलोपित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था।