फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी आपूर्ति पर बिफरे

Sat, 23 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी बिजली कटौती से बौखलाए लोग शुक्रवार को बिफर पड़े। कचहरी में अधिवक्ताओं ने बिजली की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया तो पुरानी बाजार में नागरिकों ने बिजली विभाग का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

दो दिनों से जारी मनमानी बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को नागरिक से लेकर अधिवक्ता तक सड़क पर उतर गए। जिला न्यायालय परिसर में लामबंद हुए अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली कटौती बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि आपूर्ति में सुधार शीघ्र न हुआ तो आंदोलन तेज किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बिजली गुल रहने से तमाम जरूरी कार्य बाधित हो रहे हैं। फॉल्ट दुरुस्त करने और जांच आदि के काम का समय विभाग को इस तरह निर्धारित करना चाहिए कि आम आदमी को परेशानी न हो, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से केके मालवीय, दीपक पांडेय, मजहर शकील, विमलेश यादव, गोपीचंद तिवारी, आदर्श दुबे, पंकज तिवारी, खुशियाल पांडेय आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार के नागरिकों ने बिजली विभाग का पुतला दहन किया। श्याम नारायण की अगुवाई में लामबंद हुए बाजार के लोगों ने नारेबाजी करते हुए रात्रिकालीन कटौती बंद करने की मांग की। कहा कि बिजली विभाग को लोगों की दिक्कतों से सरोकार नहीं रह गया है। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, नीटू, श्रीष त्रिपाठी, पिंटू, राजन, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें