फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Tue, 05 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में रात्रिकालीन कटौती से नाराज नागरिकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। पुरानी कलेक्ट्रेट के बालीपुर मार्ग पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी से अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बबलू श्रीवास्तव के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने बालीपुर मार्ग पर खड़े होकर बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरोप लगाया कि गर्मी में रात के समय तीन से पांच घंटे की कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटने से लोगों को जागना पड़ रहा है। कभी रात में 12 बजे तो कभी दो बजे भी अघोषित कटौती की जाती है। भोर में भी अक्सर चार से पांच बजे बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। मच्छरों के प्रकोप और गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने चेतावनी दी कि अविलंब बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वह विभागीय अधिकारियों का घेराव करने के साथ धरना भी देंगे। प्रदर्शन करने वालों में रंगीला शर्मा, आलम, धनीलाल बिंद, कंदा गुरु, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें