फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी में स्नान घाट के पास शवदाह से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सीतामढ़ी में गंगा घाट पर श्मशान घाट बनाया गया है। घाट पर सरकारी शवदाह गृह के अलावा भागीरथी मोक्षधाम भवन भी बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके बावजूद पिछले कुछ महीने से लोग जबरन स्नान घाट के पास शवों का अंतिम संस्कार करने लगे हैं। यह न केवल गंगा की स्वच्छता के लिए चुनौती है बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था पर भी कुठाराघात हो रहा है। गंगा घाट पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और सैलानी देश के तमाम प्रांतों से सीतामढ़ी में गंगा स्नान और दर्शन पूजन करने आते हैं। लेकिन स्नान घाट के पास शवदाह शुरू कर दिए जाने से स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा की बात बेमानी साबित हो रही है।
इस गंभीर समस्या का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्धारित श्मशान घाट पर ही शवों का अंतिम संस्कार करने का निर्देश देना चाहिए। लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें