फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव को लेकर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां विकास खंड के बदलीपुर चौराहे पर जलजमाव को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दिया कि अविलंब जल निकासी की व्यवस्था न की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि हल्की बारिश में भदोही- दुर्गागंज मार्ग से बदलीपुर चौराहे पर जलजमाव हो जाता है। जिससे साइकिल, बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटहिल होते हैं। पूर्व में डीएम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण और ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सका। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले चकचंदा से कसियापुर जाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सड़क बनी। कस्तूरीपुर चौराहे से बदलीपुर फाटक तक मार्ग पर दोनों तरफ बस्ती होने से जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे हल्की बारिश से पानी भर जाता है। इसके कारण कीचड़युक्त जमा पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ जाती है। प्रदर्शन करने वालों में पट्टर मिश्र, दिनेश गौतम, रामनरेश यादव, राजेश प्रजापति, विजयी यादव, गणेश मोदनवाल, राजेंद्र मोदनवाल, कमला शंकर, छोटे लाल मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें