फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण की मंद गति को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
बसपरा घाट वरुणा नदी पर बन रहा पुल जिसे शीघ्र पूरा कराने की मांग की जा रही है - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
मोढ़/भदोही। ब्लाक के नरहरपुर बसपरा घाट वरुणा नदी पर बन रहे पुल निर्माण की धीमी गति को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि जिस गति से निर्माण कार्य हो रहा है उससे पुल पूरा होने में वर्षों लग सकते हैं। जौनपुर के ग्राम माधोरामपुर के सभाशंकर समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्र लिख कर निर्माण की गति तेज कर पुल का निर्माण बारिश से पहले पूरा कराने की मांग की है। भदोही को जौनपुर से जोड़ने के लिए यह पुल काफी महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने दिसंबर 2021 में इस पुल का शिलान्यास किया था। तब भदोही और जौनपुर जनपद के वरुणा पुल के तटवर्ती गावों के लोगों को लगा था कि उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कभी काम होने लगता है और कभी रुक जाता है। लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे समय जब मानसून आने वाला है लोग चाहते हैं कि काम तेज कर निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने कहा कि पुल की लागत करीब एक करोड़ 71 लाख है। काम पूरा करने का समय जून 2022 है। तय समय में काम कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें