ज्ञानपुर। लद्दाख के गलवां घाटी में चीन के कायराना हरकत के खिलाफ जिले में गुस्सा नहीं थम रहा है। शुक्रवार को नागरिकों, संगठनों की ओर से प्रदर्शन, पुतला जलाकर विरोध जताया गया। कई स्थानों पर कैंडल जुलूस निकालकर शहीद जवानों को नमन किया गया।
भगवा रक्षा वाहिनी की ओर से ज्ञानपुर के जल निगम कालोनी में चीन का पुतला जलाया गया। संगठन के सूरज तिवारी ने कहा कि चीन की हरकतें माफ करने लायक नहीं है। अब सरकार को चाहिए कि चीन की हिमाकत का भरपूर जवाब दिया जाए। इस मौके पर रोहित तिवारी, राजन उपाध्याय, शैलेश तिवारी, अनुपम, दुर्गेश तिवारी, आशुतोष, विवेक, सुभाष यादव आदि रहे। औराई के कटका गांव में खूनी झड़प में शहीद जवानों की याद में कैंडल जुलूस निकाला गया। नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सतीश चंद्र शर्मा, जीत नारायण सिंह, अनुराग, विजय शंकर, प्रेमशंकर, सुरेंद्र, रिंकू आदि रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने गोपीगंज नगर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार से मांग किया कि चीन से व्यापारिक रिश्ता बंद कर देना चाहिए। इस मौके पर माबूद खान, संतोष सिंह बघेल, राजन दुबे, सुरेश मिश्र, परवेज हाशमी, रवि यादव, हफ़ीज रियाज राइन, यूसुफ खान आदि रहे। अभोली बाजार में कांग्रेसजनों ने शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रमाशंकर बिंद, त्रिलोकीनाथ बिंद, संतोष कुमार धोबी, विनोद गुप्ता, रमेश चंद्र बिंद, लालचंद शर्मा, रविंद्र कुमार बिंद, राकेश बिंद, पिंटू सिंह, सुभाष शर्मा, राम सूरत कनौजिया आदि रहे। बौरीबोझ चौर गांव में मोहन लाल के नेतृत्व में शोकसभा कर शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर डॉक्टर बाबा, बबीता देवी, मारकंडे बिंद , रामचंद्र बिंद, चंद्रेश कुमार बिंद ,बनवारी राम, लालचंद आदि मौजूद रहे। सरोई संवाददाता के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक असनांव के बूढ़े नाथ मंदिर में हुई। इसमें शहीद जवानों को नमन किया गया। इस मौके पर विजय जायसवाल, संतोष दुबे, गोपाल दूबे, अमन, मिथिलेश आदि रहे। कांग्रेस नेता राजेश दूबे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहीदों को नमन करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस मौके पर अवधेश त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्र, ब्रह्मानंद तिवारी, मनोज तिवारी, इरफान परवेज, रौनक चतुर्वेदी आदि रहे। सुरियावां के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर इस मौके पर शुभम कौशल, अवधेश उमर वैश्य, अजय मोदनवाल, पिंटू विश्वकर्मा, छेदीलाल साहू, अभिषेक आदि रहे।