फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अराजकतत्वों ने चौथी बार तोड़ा स्कूल का ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। औराई ब्लाॅक के ककराही स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने एक बार फिर ताला तोड़ दिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर 112 नंबर और चौकी पुलिस जांच के लिए पहुंची। प्रधानाध्यापक पुष्पा अग्रवाल ने अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि पूर्व में चार बार और इस तरह की हरकत हो चुकी है, लेकिन पुलिस आज तक अराजकतत्वों तक नहीं पहुंच सकी। कार्रवाई न होने से अराजकतत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिससे बार-बार विद्यालय में तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात में विद्यालय का ताला तोड़कर अराजकतत्वों ने पंखा, घड़ी, टीएलएम के सामान को क्षति पहुंचाया। उप निरीक्षक भरतराम ने बताया कि मामले में जांच की गई है। अराजकतत्वों की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें