फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
पुरानी दीवानी न्यायालय में सजी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई/मोढ़/सर्रोई। हर्षोल्लास, उमंग, धूमधाम और हंसी खुशी के साथ तीनों लोकों के स्वामी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। कहीं हरि कीर्तन का पाठ किया गया तो कहीं पर केक काटा गया। जगह-जगह सजायी गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी का दर्शन करने के लिए शाम को लोगों की भीड़ उमड़ी। ज्ञानपुर में सजायी गई झांकियों को देखकर हर कोई हर्षित प्रफुल्लित दिखा। दिन भर लोगों ने व्रत रखा, उसके बाद शाम को विशेष पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंदिर पर हरि कीर्तन का पाठ हुआ। आधी रात को जब भगवान जन्म लिए तो हर कोई खुशी से झूम उठा। जन्म के समय मंदिरों में हरे रामा हरे कृष्णा, नंद के घर आनंद भयो, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, सोहर आदि गीत गाए गए। आधी रात को श्री कृष्ण के जन्मोपरांत के बाद दर्शन पूजन कर आरती हुई। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कहीं कहीं पर रात भर हरि कीर्तन, सुंदर कांड का पाठ किया गया। जिला कारागार, पुलिस लाइन सहित गोपीगंज, भदोही, जंगीगंज, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। ज्ञानपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर पर कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य झांकी सजाई गई। वहीं पुरानी दीवानी न्यायालय में सजी भगवान की झांकी देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। सरोई क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर, प्राइमरी स्कूल बाणी बभनौटी बाजार में शनिवार को जन्माष्टमी का आयोजन किया गया है। यह जानकारी मंदिर के पुजारी प्रह्लाद दुबे ने दी। औराई। क्षेत्र के कुछ स्थानों पर जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी धूम रही। इस मौके पर सुबह से ही महिलाएं पूजा स्थलों, अपने नन्हे बच्चों को संवारने में लगीं थी। औराई कोतवाली में देर रात कोतवाल अजय कुमार सेठ ने भगवान कृष्ण का जन्म होते ही उन्हें पालने में झूलाया और भोग प्रसाद से पूजा की। मोढ़ क्षेत्र में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्राम सभा ताल सुपैला, मोहनी, बनपुरवां, कस्तूरीपुर आदि गांव में जन्माष्टमी मनाया गया। इस मौके पर सुनील यादव, रामू यादव, लाल यादव, राजाराम यादव, श्यामधर झब्बर यादव, श्यामबली यादव, हीरालाल यादव, बच्चेलाल यादव, शशांक मिश्रा, संजय यादव, बाबा यादव जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सुरियावां। क्षेत्र के ग्राम बलीपुर, बहुता, अभिया, पत्तिबेजाव, खरगपुर, एकौनी, भोरी महजुदा, माहुआपुर, निमकौड़िया तालाब स्थित मंदिर, बावन बीघा के हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार: थाने पर जन्माष्टमी मनाई गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्या ने पूजा की। दुर्गागंज प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के आनंद डीह, मसूधी के गौशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सभी गौशालाओं में गो पूजन दिवस मनाया गया। मसूधी में विंध्यवासिनी पांडेय, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक राठौर आदि ने गोवंश को माला अर्पण कर उसके साथ गुड़ व केला खिलाकर गौ पूजन दिवस मनाया । ग्राम प्रधान नईमुल्ला, प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन के पास सजी संतोषी माता की मंदिर।संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें