फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच के अभाव में निखर नहीं पा रही प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खेलो इंडिया के तहत सरकार भले ही खेलों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है लेकिन जिला स्टेडियम में कोच के अभाव के कारण प्रतिभा निखर नहीं पा रहीं। यहां के कुश्ती, बैडमिंटन सहित डेढ़ दर्जन से अधिक खेलों के लिए कोच ही नहीं हैं। हालांकि कुश्ती सहित पांच खेलों के कोच के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। जिले से क्रिकेट, हॉकी जैसे खेल में कई युवा अपनी पहचान नेशनल स्तर पर बना चुके हैं लेकिन कई युवाओं की उम्मीद सिर्फ स्टेडियम में ही टूट जा रही है। इन प्रतिभाओं को उड़ान के लिए उनके सपनों को खुला आसमान नहीं मिल पाया। हर रोज 200 से 250 युवा खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए पसीना बहाने आते हैं, लेकिन कोच न होने से वह सिर्फ हल्की तैयारी करके ही चले जाते हैं। जिला स्टेडियम में क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबाल और हाकी के ही कोच हैं। कुश्ती, वालीबाल सहित दर्जन भर से अधिक खेल के कोच न होने से कम संख्या में ही युवा आगे बढ़ पाते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि कुश्ती, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, वालीबाल के कोच का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कहा कि बीते एक से डेढ़ साल में कोच की संख्या बढ़ने से खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें