फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दूसरे दिन भी एक वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/मोढ़। जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को धूप निकली, लेकिन गलन भरी हवाओं ने उसे बेदम कर दिया। ठंड लगने से मोढ़ के कोछियां में एक वृद्ध की मौत हो गई। अब तक छह लोगों की जान ठंड से जा चुकी है। प्रशासन की ओर से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पखवारे भर से पड़ रही ठंड कम नहीं हो रही है। गलन भरी पछुआ हवाओं से शाम ढलते ही लोग घरों में चले जा रहे हैं। शनिवार को दिन में धूप निकली रही, लेकिन हवाओं के कारण वह भी बेअसर रहा। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के पास बना हुआ है। ठंड के कारण सात से आठ बजे तक ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां समेत अन्य बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पछुआ हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 जबकि न्यूनतम 7.5 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी, लेकिन पछुआ गलन भरी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट होगी। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, ठंड से क्षेत्र के कोछिया निवासी वृद्ध बटुकनाथ यादव (65) की शनिवार को भोर में मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक सुबह वह लघुशंका करने गए। वहां से लौटने के बाद पेट और सीने में दर्द होने की शिकायत की। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात में भी ठंड लगने से पिपरिस के दून का पुरा निवासी शिवशंकर यादव (30) की मौत हो थी। वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से नागरिकों में नाराजगी है। रामकुमार, संतोष आदि ने आरोप लगाया कि तीनों तहसीलों में अलाव जलाने के लिए धन आवंटित किया गया, लेकिन अब तक गिने-चुने स्थानों पर ही अलाव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें