गोपीगंज। कोतवाली के नथईपुर गांव में बुधवार को फर्राटा में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी रामराज सरोज (65) खेती किसानी थे। घर में फर्राटा पंखा लगाया था। बुधवार दोपहर वे कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच पंखे को थोड़ा आगे खिसकाने का प्रयास किया। पंखे में उतर रहे पंखे से उन्हें झटका लगा। वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।