फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर मासूम की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। हरदुआ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर आयुष गौताम (5) की मौत हो गई। आयुष पांच बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरदुआ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में राजकुमार गुप्ता का बेटा गौरव ट्रैक्टर से खेत जोताई करने के लिए आया था। वह अक्सर गांव में पहुंचने पर छोटे बच्चों को ट्रैक्टर पर बैठा लेता था। चालक ने आयुष और एक अन्य बच्चे को ट्रैक्टर के दोनों तरफ बैठा लिया।
खेत जोताई के दौरान ट्रैक्टर के उछलने से आयुष अनियंत्रित होकर रोटावेटर के बीच में गिर गया। जब तक गौरव समझता तब तक रोटावेटर से आयुष का शरीर कई टुकड़ों में हो चुका था। यह देख चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया।
विज्ञापन

आयुष के साथ गए दूसरे बच्चे ने घर पहुंचकर बताया तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने आई। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें