गोपीगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक बुधवार को आदर्श अतिथि भवन गोपीगंज में हुई। जिला प्रचारक डॉ. सुरेश पांडेय ने बताया कि संघ विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव का रुप देगा। इसका शुभारंभ 19 नवंबर से होकर 16 दिसंबर को समाप्त होगा। महोत्सव का प्रथम कार्यक्रम 19 नवंबर को 11 बजे से गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज मैदान पर भारत माता पूजनोत्सव से होगा। हर घर तिरंगा अभियान, प्रभातफेरी, रथ यात्रा, कलश यात्रा, साइकिल यात्रा, बाइक यात्रा, नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कालेजों में निबंध, भाषण प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी जैसे कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारियों को जिम्मेदारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सदानंद पांडेय, शिवप्रसाद, जगदीश, रूद्र, विनय श्रीवास्तव, सपना दुबे, रीता देवी, कृष्णकुमार, अश्वनी अग्रवाल, सोहनलाल, अरुण कुमार, रामकृष्ण, संतोष वर्मा, प्रशांत गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश, जितेंद्र गुप्ता, रविशंकर, वीरेंद्र पांडेय, आलोक जयसवाल, राजन प्रजापति आदि रहे।