फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित को मिला कोरोना वॉरियर ऑफ द डे का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के कटका स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमित कुमार दुबे रविवार को कोरोना वारियर ऑफ द डे सम्मान से सम्मानित किए गए। बताते हैं कि पूर्वोत्तर मुख्यालय अपने तीनों मंडल इज्जतनगर, वाराणसी और लखनऊ के अधीन कर्मचारियों को सम्मान देकर लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचने, स्टेशन परिसरों को स्वच्छ बनाने, हैंडवॉश, मास्क, सैनिटाइज करने आदि की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

साथ ही स्टेशनों के आस-पास गरीब परिवारों को नि:शुल्क भोजन आदि की व्यवस्था दी जा रही है। अमित दुबे ने भी रविवार को कटका स्टेशन पर दर्जनों लोगों को सैनिटाइज कर 35 मजदूरों को भोजन कराने के कार्य को प्रमुख दी गई। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर मुख्यालय ने उक्त सराहनीय कार्य को देखते हुए सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें