ब्लॉक संसाधन केंद्र के सामने खुले मैनहोल में मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय की एंबुलेंस फंस गई। मरीज को रिक्शा-ट्राली से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।
इंदिरा नगर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र के सामने मैनहोल का ढक्कन कई महीनों से टूटा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नगर पंचायत में शिकायत की थी लेकिन नगर पंचायत ने ढक्कन नहीं लगाया। मंगलवार को प्रसव पीड़िता विमला को लेकर आ रही एंबुलेंस वहीं धंस गई इससे महिला को रिक्शा ट्राली के जरिए जिला संयुक्त चिकित्सालय को भेजा गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेंही लाल गौतम ने बताया कि मेनहोल के क्षतिग्रस्त ढक्कन को जल्द ही लगवाने का इंतजाम किया जाएगा।