फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कॉल डीटेल रिकॉर्ड से सुलझेगी अमन के आत्महत्या की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। भटेवरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को अमन (21) ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल पर किसी से बात किया था। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि उसके दोनों मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। कॉल डीटेल रिकॉर्ड से आत्महत्या का राज खुलेगा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार के लोगों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भटेवरा निवासी अमन मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था। 15 दिन पहले वह घर आया था। उसके पिता की 16 साल पहले मौत हो गई थी। जबकि माता की कुछ साल पहले मौत हुई थी। वे दादी के साथ घर पर रहता था। बृहस्पतिवार को वह दोस्तों से कछवां जाने की बात कह रहा था, लेकिन गया नहीं। घर में फंदे से उसका शव लटका मिला। परिजन और ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें