फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अभोली सीएचसी पर कार्डियक जांच के साथ अब ईसीजी की भी सुविधा

विज्ञापन
अभोली सीएचसी के निरीक्षण केदौरान लोगों से बात करते प्रभारी मंत्री एके शर्मा। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।
विज्ञापन
अभोली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा शनिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने अभोली ब्लॉक और निर्माणाधीन अभोली सीएचसी का निरीक्षण किया। कहा कि यह सीएचसी मॉडल होगा। यहां पर कार्डियक जांच, ईसीजी जांच और डायलिसिस की सुविधा भी मिलेगी। प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में बैठकर योजनाओं की समीक्षा करना पर्याप्त नहीं है। असली जिम्मेदारी है गांवों में जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और जनता से संवाद करना। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अगर गांवों में जाकर काम करेंगे, तभी योजनाओं का असर धरातल पर दिखाई देगा। शासन की हर योजना का उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और कमजोर वर्ग तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों का दौरा करें। हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने सीएचसी पर पहुंचकर निर्माण की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिसंबर के अंत तक इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की असली ताकत खेती और पशुपालन है। उन्होंने विदेश सब्जी भेजने, खस से इत्र बनाने वाले और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रेरित किया। इसके पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें