अभोली। नेवादा रोही गांव की ममता देवी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर अभिलेखों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रक में कहा कि उन्होंने यूबीआई की वीरमपुर शाखा में जनधन का खाता खुलवाया है। उनके पति दिलीप कुमार दूबे आरोपी के यहां उसकी गाड़ी चलाते हैं। आवास समेत सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आरोपी ने उनका आधार कार्ड, पैनकार्ड और फोटो ले लिया। इसके बाद उनके अभिलेख से यूबीआई की ख्यौंखर शाखा में खाता खोलकर बेटी के नाम फर्म बनाया। उक्त खाते से करोड़ों का लेनदेन किया गया। कुछ दिन पूर्व जब पैसा निकालने बैंक गई तो अधिकारियों ने दूसरा खाता होने की बात बताई। पीड़िता ने ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।