फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : दुर्गा प्रतिमा पर फेंका पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
सुरियावां के कुंदीपुर में ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
नगर के कुंदीपुर इलाके में शनिवार रात मां दुर्गा की प्रतिमा पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। यह घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। आयोजकों और बजरंग दल की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर जगह-जगह देवी की प्रतिमाएं सजाई जा रही है। शनिवार को पट्टीबेजांव गांव में पंडाल में प्रतिमा स्थापित करने के लिए ग्रामीण मूर्ति लेकर जा रहे थे। आरोप है कि कुंदीपुर में कुछ लोगों ने प्रतिमा पर पत्थर फेंका। इससे कुछ लोग चोटिल भी हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।जांच में किसी को चोट नहीं लगी मिला और मूर्ति को भी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें