फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सभी तैयारी पूरी, आज से मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में शुरू होने वाली मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी सोमवार को पूरी कर ली गई। मंगलवार को परीक्षा शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। चार केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 1461 परीक्षार्थी शामिल होंगे। निगरानी के लिए पर्यवेक्षको की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के साथ ही जिले में मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित कक्षाओं मुंशी-मौलवी (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) व फाजिल (परास्नातक) के समकक्ष की परीक्षा की तैयारी पखवारे भर से चल रही है। शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व्यवस्था सुनिश्चित कराने में लगा है। इसके साथ ही नकलविहीन परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ पर्यवेक्षण के लिए भी अधिकारी लगाए गए हैं। जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। संचालित कुल 26 मदरसों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष कक्षाओं में अध्ययनरत 1461 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में भी नकल की कोई गुंजाइश न रहे, पूरी तरह पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हो, प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने व उसे पूरी परीक्षा समय तक क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्था कराई गई है। निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए मदरसा मदीनतुल इल्म, पीरखांपुर भदोही, मदरसा दारूल उलूम हबीबिया रिजविया गोपीगंज, मदरसा प्राइमरी इस्लाह पंचभैया भदोही और मदरसा जामिया साबिरा गर्ल्स गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें