फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से किया सतर्क,असावधानी में मिलती है गंभीर बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पोषण माह के तहत जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ने मंगलवार को एक प्रतिष्ठान में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे कुपोषण मुक्त भारत के उद्देश्यों से अवगत कराया। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने स्वास्थ विभाग की ओर से गर्भवती, धात्री एवं उनके शिशु के पोषण हेतु विभाग के कार्यों व जनहित को दी जाने वाली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने कहा कि कुपोषण ऐसी बीमारी है जो तमाम बीमारियों को गंभीर बना देती है। इस लिए इसके बचाव के प्रति सभी को सतर्क रहना जरूरी हैं। अपने भोजन में चतुरंगी भोजन शामिल करना चाहिए जिसमें लाल, पीला, सफ़ेद एवं हरा रंग शामिल होना चाहिए। उन्होंने पोषण माह में चलाई जा रहीं गतिविधियों की जानकारी दी। बताया पोषण माह के अंतर्गत पोषण वाटिका की स्थापना तथा बच्चों की ऊंचाई, वजन, सैम एवं मैम (गंभीर रूप से कुपोषित) बच्चों की पहचान की गई है। सीडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद कुमार, माधवी ने भी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें