फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे के घर गए Pawan Singh, रात में गाड़ी देखकर जुटी भीड़, ऐसा था गांव का माहौल

Tue, 04 Apr 2023 08:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही। वाराणसी

सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद सुपरस्टार पवन सिंह पर कई सवाल उठ रहे थे। लेकिन सोमवार को रात लगभग दस बजे अभिनेता पवन सिंह ने मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे के घरवालों के सामने आए पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोमवार की देर रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहा पहुंचे। उन्होंने परिजनों का सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुख घड़ी में हम सभी उनके साथ है। भोजपुरी अभिनेता के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बरदहा गांव में जुट गई।
विज्ञापन

 

पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को लगभग 10 बजे रात पहुंचे अभिनेता पवन सिंह मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ है। आपको न्याय भी मिलेगा। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठायेगी, क्योंकि जितनी आकांक्षा अंदर से मजबूत थी। हमेशा हंसी मजाक करना, खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम उठा सकती है।
 

सामने आए पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
हम लोग कभी भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार से हम यही मांग करते हैं कि उस लड़की के साथ न्याय हो और उनके परिवार के साथ न्याय हो। इस घटना से हम सभी को दुख है और इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं।
 
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे - फोटो : social media
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते दिनों वाराणसी सारनाथ के एक होटल में मृत अवस्था में पायी गई थी। घटना के बाद उनका परिवार मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचा। मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक व उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बीते दिनों चक्काजाम का भी प्रयास किया था। इसके पहले अक्षरा सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें