फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे की निशानदेही पर एके-47 व पिस्टल बरामद, कई मामलों में है आरोपी

Thu, 04 Aug 2022 06:15 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की निशानदेही पर कई माह से बंद पेट्रोल पंप से एक एके-47, एक अत्याधुनिक पिस्टल, 450 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने विष्णु मिश्र को रिमांड पर लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट रिमांड पर लिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कस्टडी रिमांड तीन बजे तक निर्धारित है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही उसे कुछ संदिग्ध स्थानों पर ले जाकर जांच भी की।

विज्ञापन


विष्णु की निशानदेही पर अमवा स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप से एक एके-47, एक अत्याधुनिक पिस्टल, 450 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अभी और कई अन्य स्थानों पर भी जांच कर सकती है। वर्ष 2020 में पहली बार विष्णु के खिलाफ उसके रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उसके बाद वाराणसी की एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराया। उस मामले में तत्कालीन विधायक विजय मिश्र भी आरोपी थे, ऐसे में पुलिस ने विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर लिया। विष्णु उसी समय से फरारी काट रहा था। वाराणसी एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन

बरामद एके-47 - फोटो : अमर उजाला
उसी बीच करीब आठ महीने पहले अनापुर में विष्णु के छिपे होने की सूचना मिली। जब एसटीएफ की टीम पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु की निशानदेही पर अत्याधुनिक हथियार, कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मांगी थी कस्टडी रिमांड

शस्त्र रखने और पुलिस के पहुंचने की सूचना पर छोड़कर भागने, कारतूस को कहीं जमीन में दबाने के मामले को लेकर पुलिस ने कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय से अनुरोध किया था। इस मामले में बुधवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान विवेचक को शर्तों के साथ पूछताछ करने व घटनास्थल पर ले जाकर बरामदगी कराने का आदेश हुआ। कोर्ट ने कहा था कि जेल से निकालने से लेकर दाखिल कराने तक एक-एक मिनट की वीडियो रिकार्डिंग करायी जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें