फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम का लक्ष्य जीत है, किसी को नीचा दिखाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के गहरपुर में संपन्न हुआ। मुख्यअतिथि बोधू अंसारी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जीत है किसी को नीचा दिखाना नहीं। हर बार भाजपा, बसपा, कांग्रेस ने समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग के साथ छलावा कर हक-अधिकार से वंचित किया है और सपा से सबको सावधान रहना फायदेमंद होगा। भदोही/कौशांबी जिले के प्रभारी कुरैश अहमद जाफरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आने वाला वक्त करवट लेगा। समाज के प्रति लोगों में फैली दुश्वारियों को विश्वास में बदलने से समाज की तरक्की और आगे बढ़ने का मार्ग अपनेआप मिलता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता से हर दल में घबराहट शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए बचे अल्प समय में बड़ी मजबूती कार्यकर्ता ही दे सकते हैं। गुड्डू काजी, नफीस अहमद, सलमान, मौलाना साजान अली ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नियाज अली, डॉ. कुरैश चौधरी, इमरान अहमद, शाकिब खां, वसीम अहमद, विशाल गौतम, रमजान अली, प्रेमचंद गौतम, दानिश फरीदी, मो.आसिफ समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें