फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्र खरीद पर सरकार देगी अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खेती को बढ़ावा देने के लिए थ्रेसिंग फ्लोर से लेकर अन्य तमाम कृषि यंत्र खरीद में सरकार अनुदान दे रही है। आर्थिक संकट में भी किसान कृषि यंत्र क्रय करना चाहते हैं तो उन्हें शासन की ओर से 40 से लेकर 100 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत सोमवार से आवेदन के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा। किसान पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर टोकन निकाल सकते हैं। उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत थ्रेसिग फ्लोर का क्रय करने पर किसानों को निर्धारित मूल्य 1.70 लाख के सापेक्ष 100 फीसद अनुदान दिया जाएगा। हालांकि थ्रेसिग फ्लोर के लिए दलहन उत्पादक कृषकों का 10 सदस्यीय समूह ही आवेदन कर सकता है। समूह भी 15 नवंबर के पहले का गठित होना चाहिए। जबकि 6.68 लाख रुपये में तैयार होने वाले मिनी गोदाम के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। इसमें उन्हें 50 फीसद यानी 3.34 लाख रुपये का अनुदान हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें