फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिजली कर्मियों का आंदोलन, सीडीओ को सौंपी गई निगरानी, उपकेन्द्रों पर सीसीटीवी लगाए गए

Mon, 19 May 2025 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बिजली कर्मियों का आंदोलन को लेकर डीएम-एसपी ने बैठक ली और उपकेंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए। जानकारी के अनुसार सीडीओ पल पल की निगरानी करेंगे और एडीएम और एएसपी नोडल बनाए गए हैं और इस पूरे विरोध के मद्देनजर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
 
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से 20 मई को होने वाले आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। छह प्रमुख उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने संग 24 घंटे रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाई गई।

विज्ञापन


एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को प्रशासन और एएसपी शुभम अग्रवाल को पुलिस का नोडल बनाया गया। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी को सुपरविजन अधिकारी बनाया। जिलाधिकारी ने बताया कि 2220 केवी कनेहरी, 132 केवी फत्तूपुर, 132 केवी नरपतपुर, 132 केवी औराई और 132 केवी गोपीगंज उपकेंद्रों की निगरानी के लिए इमरजेंसी वाट्सपग्रुप बनाएं।

कंट्रोल रूम में 24 घंटे रोस्टर वाइज कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। यदि कहीं कोई समस्या आए तो तत्काल मुझे अवगत कराएंगे। डीएम ने अधिशासी अभियंता स्टोर ट्रांसमिशन वर्कशॉप को निर्देश दिया कि पूरी तैयारी कर ले। आईटीआई अप्रेंटिस कर रहे प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देकर तैयार रखें।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि 29 सब स्टेशनों पर 532 आउटसोर्स कर्मियों से काम कराया जा रहा है। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्रो में बराबर निगरानी करें। कहीं किसी प्रकार से स्थिति खराब न होने पाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल व अन्य प्राइवेट सेक्टर के लोगों से बात करके वहां वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था करा लें, ताकि आम जनमानस को कठिनाई न हो। इलेक्ट्रिक से संबंधित लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नलकूप ,नगर पालिका कार्यदायी संस्थाओं से संबंधित इंजीनियर की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। इस मौके पर एसी विद्युत राधेश्याम, एक्सईएन आरबी शर्मा, आदित्य पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें