फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा की दूकानों पर लटके ताले

Thu, 15 Oct 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के कारण दवा की रिटेल के साथ-साथ होलसेल की दूकानों पर भी ताला लटका रहा। इसके चलते जिले के दवा कारोबार को लगभग 30 लाख रुपये की चपत लगी।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाबधर तिवारी के नेतृत्व में लामबंद हुए दवा दूकानदार सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर दवा के खुदरा व्यापार के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म करने और दूकानों के ड्रग लाइसेंस के नवीनीकरण की मांग दोहराई।
कहा कि फार्मासिस्ट की अनिवार्यता से दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दवा कारोबारियों ने उत्पीड़न की शिकायत भी उठाई। कहा कि दवा की रिटेल दूकानों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही न की जाए। इस मौके पर डा. केएल श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, राजेश श्रीवास्तव, दयाशंकर, सुरेश अग्रवाल, बनवारी लाल यादव, हरिशंकर पांडेय, आदिनाथ दुबे, प्रदीपब मिश्रा, विनोद चौरसिया, संजय मिश्रा, शिवशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में दवा की छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 422 दूकानें पंजीकृत हैं। इन पर हर रोज 30 से 35 लाख रुपये का कारोबार होता है। बुधवार की हड़ताल के चलते दवा व्यवसाय को लगभग तीस लाख का झटका लगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें