फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सत्यापन के बाद 53716 मिले डुप्लीकेट वोटर, सूची से हटा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में आर्टिफिशियल इंटलिजेंस (एआई) द्वारा दो माह पहले पकड़ में आए दो लाख 34 हजार 333 मतदाताओं में से सिर्फ 22.92 फीसदी यानी 53716 मतदाता ही डुप्लीकेट मिले हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए सत्यापन के बाद डुप्लीकेट मतदाताओं की तस्वीर साफ हो गई। जिले के 1256 बीएलओ ने घर-घर जाकर जांच की। अब इनका सूची से नाम हटाया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने जिले को शत प्रतिशत मतदाताओं के सत्यापन करने को लेकर ए श्रेणी में शामिल किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम शुरू किया गया। अभियान के तहत 1256 बीएलओ एक-एक मतदाता के घर पहुंचे। सूची का मिलान किया गया। दो माह पूर्व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) ने 2,34,333 मतदाताओं को पकड़ा था। इसके बाद जिले स्तर से इनका सत्यापन कार्य शुरू कराया गया। इसके लिए 1256 बीएलओ गांव-गांव जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन कराए थे। इनमें 1,80,617 मतदाता सही मिले। यह कुल सत्यापित मतदाताओं का 77.07 प्रतिशत है। वहीं 53716 यानी 22.92 प्रतिशत मतदाता डुप्लीकेट, मृतक या शिफ्टेड मिले। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट मतदाताओं का सूची से नाम हटाया जाएगा। इसकी भी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें