फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमडी ने देखा ओटीएस का हाल, 30 से अधिक केंद्रों पर लगा शिविर

विज्ञापन
गोपीगंज में बिजली बिल राहत योजना के शिविर में जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
भदोही। बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण सोमवार से प्रारंभ हो गया। जनपद के 30 से अधिक उपकेंद्रों पर पंजीकरण के लिए लगे शिविरों में दिन भर चहल पहल रही। योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों की गंभीरता नजर आई। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के निदेशक (वाणिज्य) शिशिर सिंह और अधिशासी अभियंता (वाणिज्य) एके चौधरी ने शिविरों पर पंजीकरण व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद में 2.49 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। योजना से लाभ की परिधि में जिले के 1.40 लाख उपभोक्ता आ रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 867.10 करोड रुपये बकाया है। पंजीकरण व भुगतान करने की स्थिति में सरचार्ज के रूप में 467.33 करोड रुपये माफ हो जाएंगे। यानी कुल बकाया धन का 50 प्रतिशत से अधिक सरचार्ज है। दूसरी तरफ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने सारीपुर गांव में लगे शिविर का औचक निरीक्षण किया। रामलीला मैदान ज्ञानपुर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जहां 17 उपभोक्ताओं का ओटीएस, 13 डिस्कनेक्शन और 11 नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। शिविर के दौरान दो लाख 53 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई गई। मौके पर उपखंड अधिकारी धीरज मिश्रा, अवर अभियंता राम सिंह, चंद्रभूषण सिंह, रोहित मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें